रांची - झारखंड का चर्चित ट्रेज़री स्कैम को लेकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने सवाल उठाते हुए पूछा है कि आखिर इस घोटाले का मास्टरमाइंड कौन है और सरकार किन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है ?
अजय साह का आरोप है कि राज्य सरकार ने 17 अप्रैल को करोड़ों रुपये के इस कथित ट्रेज़री घोटाले की स्पेशल ऑडिट कराने की घोषणा की थी। लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद पीएजी द्वारा मांगे गए 87 महत्वपूर्ण दस्तावेज अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वित्त विभाग द्वारा गठित जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। वहीं सरकार द्वारा बनाई गई एसआईटी की जांच की रफ्तार पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।








