हजारीबाग - हजारीबाग के बड़कागांव स्थित बादाम कोल खनन परियोजना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट ऑफिस पर अचानक धावा बोल दिया। देखते ही देखते गुस्साई भीड़ ने कार्यालय को चारों ओर से घेर लिया और जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। कुछ ही देर में ऑफिस का फर्नीचर, दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
ग्रामीणों ने बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के साइट ऑफिस पर धावा बोला

BYBASUDEO MISHRA
Jun 16, 2026, 12:07 PM IST• Updated: Jun 16, 2026
2 Mins Read







