रांची - झारखंड आंदोलनकारियों के मुख्यमंत्री आवास घेराव सह धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजधानी रांची में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। कांके रोड से आने-जाने वाले वाहन राम मंदिर–प्रेमसन चौक होते हुए सिद्धू-कान्हू पार्क, एटीआई चौक एवं एसएसपी आवास मार्ग का उपयोग कर आवागमन कर सकते हैं। हालांकि यह मार्ग सिंगल रोड होने के कारण यहां ट्रैफिक का दबाव अधिक रहने की संभावना है। आवश्यक कार्य होने पर ही इस वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। मुख्यमंत्री आवास, राजभवन एवं कांके रोड की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित/डायवर्ट किया गया है। वाहन चालकों से अपील है कि यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी लेकर ही घर से निकलें तथा ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों की ओर न जाएं, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर रांची में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव

BYBASUDEO MISHRA
Jun 10, 2026, 12:10 PM IST• Updated: Jun 10, 2026
3 Mins Read







