आरा – भरत तिवारी की एनकाउंटर के बाद बुलाई गई महापंचायत से पहले उनके समर्थकों ने बिलौटी टाड़ इलाके के बोर्ड पर नया नाम‘शहीद भरत नगर’ लिख दिया है। भरत तिवारी के समर्थकों का कहना है कि वे हमेशा पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए संघर्ष किया करते थे। जिसे देखते हुए गांव का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए।
वहीं भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने बताया कि उनके भाई हमेशा से जनता की समस्याओं का समाधान के लिए तत्पर रहा करते थे। चंदन तिवारी ने आगे कहा कि उनके एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।









