पटना - राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को अपना 79वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर वे अपने पूरे परिवार के साथ दिखें और देर रात केक काटा। लालू यादव की धर्मपत्नी राबड़ी देवी ने उन्हें केक खिलाया। वहीं रोहिणी आचार्य और तेज प्रताप यादव ने एक्स पर भावनात्मक पोस्ट शेयर किया।
अपने पिता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन मनाए जाने की कई तस्वीरें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर शेयर किया। तस्वीरों में देखा गया कि लालू यादव अपने परिवार के साथ केक काटा। जन्मदिन की तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा’। इस अवसर पर पटना में पार्टी कार्यालय को भी सजाया गया है। जहां पार्टी कार्यकर्ता केक काटकर उनका जन्मदिन मनाएंगे।








