(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम टाबरिया द्वारा सेवा भाव के साथ शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री रानी सती दादी मंदिर के समीप किया गया। जहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान चार से पांच प्रकार के स्वादिष्ट शर्बत एवं आइसक्रीम की व्यवस्था की गई थी। इस भीषण गर्मी में ठंडक पहुंचाने वाली इस सेवा पहल की लोगों ने सराहना की। श्रद्धालुओं ने इसे धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का सुंदर उदाहरण बताया।
श्रीश्याम टाबरिया ने कहा कि निर्जला एकादशी जैसे पावन पर्व पर सेवा कार्य करने से मन को शांति और संतोष मिलता है।








