रांची - रांची में रविवार की शाम करीब डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसी बीच शहर के मेन रोड स्थित राज अस्पताल के समीप से एक बड़ी दुर्घटना घट गई। अस्पताल के सामने एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। वहीं एक गड्ढा भी खोदा गया था। खोदे गए गहरे गड्ढे में वहां खड़ी कई गाड़ियां अचानक भरभराकर समा गईं। देखते ही देखते कई गाड़ियां गड्ढे में समा गई। बाद में उन गाड़ियों को क्रेन की मदद से निकलवाया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति की जान या घायल होने की सूचना नहीं है।
भवन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में कई गाड़ियां गिरी

BYBASUDEO MISHRA
Jun 15, 2026, 11:52 AM IST• Updated: Jun 15, 2026
2 Mins Read







