रांची - दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिलने वाला पद्मभूषण सम्मान रूपी सोरेन और कल्पना सोरेन ग्रहण करेंगी। ये जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी है। उन्होंने बताया कि शिबू सोरेन को यह नागरिक सम्मान सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे सार्थक योगदान और झारखंड राज्य के गठन में ऐतिहासिक भूमिका निभाने के लिए दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि 4 अगस्त 2025 को लंबी बीमारी के बाद शिबू सोरेन का निधन हो गया था। झारखंड के लोगों का शिबू सोरेन से भावनात्मक जुड़ाव है और इस वजह से उनको दिशोम गुरु कहा जाता है। गौरतलब है कि जब शिबू सोरेन का निधन हुआ तो झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत अन्य पार्टी के नेताओं ने उनके लिए भारत रत्न की मांग की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने गुरुजी को भारत रत्न देने पर तो सहमति नहीं दी, लेकिन पद्म भूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है।








