रांची - झारखंड से राज्यसभा सीट के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने अपनी जीत का भरोसा जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पहले भी झारखंड में दो कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और यहाँ के लोग उनके काम से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने बताया कि इस बार उन्हें भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला है, लेकिन उनके संबंध झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आजसू समेत सभी राजनीतिक दलों से हमेशा अच्छे रहे हैं। उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने आगे कहा कि झारखंड उनकी कर्मभूमि है और वे यहाँ किसी को नुकसान पहुँचाने नहीं बल्कि राज्य के विकास के लिए आए हैं। प्रस्तावकों में अन्य दलों के लोग न दिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वोटिंग के समय सभी का साथ और वोट उन्हें ही मिलेगा और वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं।
चुनावी मैदान में उतरे परिमल नाथवानी, भाजपा का मिला समर्थन

BYBASUDEO MISHRA
Jun 8, 2026, 06:23 PM IST• Updated: Jun 8, 2026
2 Mins Read







