(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - यह इतिहास में पहली बार है कि न्याय की मांग को लेकर भगवान खुद मंदिर से निकलकर समाहरणालय जा रहे हैं। जहां वरीय अधिकारियों से फरियाद लगाएंगे।
बताया गया कि बड़ा अखड़ा को बने 181 साल हो चुके हैं। जहां पर भगवान विराजे थे। आज 181 वर्षों के बाद अपने ही जमीन को बचाने के लिए न्याय की मांग करने समाहरणालय पहुंच रहे हैं। यह पूरा मामला हजारीबाग जिला के इचाक प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मी नारायण मठ मंदिर की जमीन से जुड़ा है। जहां मठ के जमीनों को भूमाफियाओं के द्वारा बेचा जा रहा है। इससे पहले भी कई बार मठ के महंत के द्वारा न्याय की गुहार लगायी जा चुकी है। परंतु कोई भी उचित कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को मठ के भगवान को लेकर महंत न्याय की मांग करने समाहरणालय पहुंचे।







