(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - राज्यसभा चुनाव की वोटिंग झारखंड विधानसभा में चल रही है। सभी विधायक बारी-बारी से राज्यसभा प्रत्याशी के लिए वोट कर रहे हैं। इसी बीच सबसे महत्वपूर्ण वोट माने जाने वाले विधायक जयराम महतो विधानसभा पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
गौरतलब हो कि हमेशा से विधायक जयराम महतो इंडिया और एनडीए गठबंधन की बैठक से दूर रहे हैं। अगर जयराम महतो इंडि गठबंधन के साथ गये तो प्रणव झा की राह थोड़ी आसान होगी। वहीं अगर वे नाथवाणी के साथ गये तो वह जीत से तीन कदम ही दूर रह जायेंगे। विधायक जयराम महतो ने बताया कि उनकी शर्त थी कि जो क्षेत्र का विकास करेगा, वे उसी के साथ हैं। जयराम के बयान से यह साफ है की झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम की जीत पक्की है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी पर सस्पेंस अभी बरकरार है।








