(मृत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
बिहटा – घटना पटना से सटे बिहटा से है। जहां बिहटा के आईआईटी थाना क्षेत्र के मीठापुर नहर पुल के समीप बाइक पर दो बोरा में भरकर शराब ले जा रहे कारोबारी की पुलिस की गस्ती गाड़ी ने पीछा किया। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और एक बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गया। वहीं दूसरा आरोपी घायल अवस्था में मौके से भाग निकला। फिलहाल मृतक आरोपी की पहचान नहीं की जा सकी है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से एक मोबाईल फोन, एक बाइक और दो बोरा मे बंद लगभग 200 लीटर देशी शराब को जप्त किया है।








