(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - हजारीबाग की बेटी काजल कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। उनकी इस सफलता ने अपने परिवार सहित क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। काजल की इस शानदार उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों, मित्रों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
काजल की सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। काजल केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। उन्होंने हजारीबाग झील में नियमित अभ्यास कर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए कई बार राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।








