(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची - राजधानी रांची में आयोजित झारखण्ड सरकार के तीन दिवसीय कृषि उत्पाद एवं व्यापार मेला-2026 का आज दूसरा दिन है। इसी बीच मेला का आनंद उठाने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू पहुंचे। जहां उन्होंने किसान मेला को झारखंड सरकार का सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि कृषि से जुड़े मेले, उत्कृष्ट किसानों का सम्मान, टाना भगत परिवारों को दुधारू पशु शेड निर्माण हेतु अनुदान राशि वितरण, नियुक्ति पत्र सहित अन्य कार्य किसानों को मजबूत बनाने की अच्छी पहल है।
वहीं मौके पर मौजूद झारखंड सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि 16 से 18 जून तक आयोजित इस मेले में राज्यभर के प्रगतिशील किसान, देश के कृषि वैज्ञानिक, शोधकर्ता और उद्यमी को एक मंच प्रदान किया गया है। यह मेला खेती-किसानी में इनोवेशन, तकनीक और नए अवसरों का बड़ा संगम बनेगा। जिससे हमारे किसान भाइयों को लाभ होगा।








