रांची - झारखंड में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में स्पेशल ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारियों को सादे लिबास में तैनात किया गया है। जो विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास सहित अन्य प्रमुख राजनीतिक ठिकानों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
बताया गया कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा चुनाव की निगरानी की पूरी जिम्मेदारी स्पेशल ब्रांच को सौंपी गई है। राज्यसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने को लेकर बढ़ायी गई यह सतर्कता बता रहा है कि लोकतंत्र का यह पर्व अब सिर्फ मतदान तक सीमित नहीं है।








