(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व विधायक योगेंद्र साव के निष्कासन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से निष्कासन किया गया था और अब उनका निष्कासन वापस किया गया है। पार्टी ने विचार विमर्श कर इनका निष्कासन वापस ले लिया है। अब आगे योगेंद्र साव पूर्व की तरह पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप संगठन को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।








