(आशीष प्रसाद, संवाददाता, रांची)
रांची – आज से 47 दिन पहले राजधानी रांची के कोकर क्षेत्र अंतर्गत से लापता दो वर्षीय बच्ची आदिति पांडेय का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। लापता बच्ची के परिजन परेशान हैं, वे लगातार प्रशासन पर बच्ची को खोज निकालने का दबाव बनाए हुए है। इसी बीच पीड़ित परिजन सीएम से अपनी व्यथा सुनाने सीएम आवास पहुंच गए। हालांकि पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें रोक दिया गया।
बच्ची के पिता ने बताया की आज हम मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे, लेकिन हमें कुछ कागजी प्रक्रिया करवाया गया और कहा गया कि आपकी बात सीएम तक पहुंचा दी जाएगी। सदर डीएसपी ने भी बताया कि पुलिस प्रशासन लापता बच्ची की छानबीन में लगी हुयी है।








