(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्य स्तरीय दिशा समिति, भारत सरकार के सदस्य देवेश तिवारी के रामगढ़ पहुंते। जहां उन्होंने रामगढ़ परिसदन में प्रेस को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पिछले वर्षों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।








