डालटनगंज - रामपुर गोली कांड के आरोपी मंटू सिंह को 22 जून की रात थाना में बंद कर DSP ने काफ़ी बेरहमी से मारा है। मंटू सिंह ने अपने बयान में बताया है कि मारने के बाद DSP ने उन्हें धमकी देते हुए बोला की बाहर किसी को मामले की जानकारी दिए तो एनकाउंटर कर दिया जायेगा।
मंटू सिंह के परिजनों ने बताया कि मामले को पलामू न्यायालय ने संज्ञान में ले लिया है। वही DSP पर FIR दर्ज करने की अनुशंसा की गई है, साथ ही मामले को रांची ह्यूमनराइट्स कमीशन के समक्ष भेजा जा रहा। जहां हाई कोर्ट में custodial torcher के मामले में अनुच्छेद 21 के तहत रिट दायर किया जायेगा।
वहीं इस मामले को लेकर सदर DSP ने बताया की मुझे फंसाया जा रहा है, मैंने मंटू सिंह को नहीं मारा है।








