रांची - झारखंड की राज्यसभा चुनावी राजनीति में आज बड़ा सियासी बवाल देखने को मिला। निर्दलीय और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। नामांकन पत्रों में नाम के अलग-अलग उल्लेख को आधार बनाते हुए कांग्रेस ने उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी नियमों से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। फिलहाल नथवानी के नामांकन पत्र को दस्तावेज के साथ स्वीकार कर लिया गया है। इसके बावजूद कांग्रेस का प्रदर्शन लगातार जारी है।
परिमल नथवाणी के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

BYBASUDEO MISHRA
Jun 10, 2026, 02:31 PM IST• Updated: Jun 10, 2026
2 Mins Read







