मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों महाराष्ट्र प्रवास पर हैं। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन शिरडी साईं दरबार पहुंचे। उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। सीएम ने साईं दरबार में माथा टेका और राज्य के विकास के साथ राज्यवासियों की सुख शांति की कामना की।
बाबा के दर्शन करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक जगहों पर जाने से मन को शांति मिलने के साथ साथ लोगों के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।
इसके पूर्व शिरडी पहुंचने पर साईं बाबा पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। वहीं दर्शन के बाद साईं बाबा संस्थान के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री को शॉल और साईं बाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया।








