(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - मानव जीवन की रक्षा और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला प्रशासन के द्वारा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 14 जून 2026 (रविवार) को सदर अस्पताल परिसर, हजारीबाग में आयोजित होगा। जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि वे इस महाअभियान से जुड़कर स्वैच्छिक रक्तदान करें और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। प्रशासन की ओर से बताया गया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद किसी व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। प्रशासन ने अपील की है कि सभी नागरिक आगे आएं और इस अभियान को सफल बनाएं। आपका छोटा सा प्रयास किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है।








