रांची - झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आखिरकार तस्वीर साफ हो गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवाणी ने जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हार का सामना करना पड़ा।
मतगणना में सबसे चौंकाने वाला तथ्य तीन वोटों का अमान्य होना रहा। चुनाव परिणाम के अनुसार बैद्यनाथ राम को 31 वोट, परिमल नाथवाणी को 28 वोट और कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को 19 वोट मिले। तीन मत अमान्य घोषित किए गए।








