गुमला - शादी की खुशियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। बताया गया कि बसिया प्रखंड के लोंगा गांव से कुम्हारी गई बारात वापस लौट रही थी, तभी पालकोट थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में दूल्हे के पिता समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक को झपकी आ जाने से कार पर से उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।








