JHARKHAND: अनुबंध,पारा,आउटसोर्सिंग आदि कर्मियों को परमानेन्ट करने तथा वर्षों-वर्षों तक चलने वाली योजना को गैर योजना में परिवर्तीत करने के लिए झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा-लोहरदगा की आम बैठक मो0 मुमताज अहमद की अध्यक्षता में पुराना समाहरणालय लोहरदगा के समक्ष सम्पन्न हुई।बैठक में जामताड़ा में आयोजित राज्य महासंघ के 7वें सम्मेलन को तन- मन- धन से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।विचारणीय विषय-- संगठन ,कोष,राज्य एवं जिला सम्मेलन पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को मो0 मुमताज अहमद, झारखण्ड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष, मो0जफर आलम, राज्य उपाध्यक्ष, झारखण्ड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ,राँची, अजय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव, झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, प्रखंड शाखा -किस्को,मनोरंजन कुमार,राज्य संयुक्त सचिव, झारखण्ड राज्य वन अराजपत्रित कर्मचारी संघ ,राँची, किसुन दास, जिला उपाध्यक्ष , झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा- लोहरदगा,प्रदीप राम,सचिव, सदर अस्पताल विशेष शाखा,झारखण्ड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ, लोहरदगा तथा महेश कुमार सिंह महामंत्री, झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ,राँची,संतोष उराँव, प्रकाश उराँव आदि ने भी संबोधित किया।
राज्य महासंघ के 7वें सम्मेलन को तन- मन- धन से सफल बनाने का लिया गया संकल्प
राज्य महासंघ के 7वें सम्मेलन को तन- मन- धन से सफल बनाने का लिया गया संकल्प

BYASHISH PRASAD
Jun 14, 2026, 04:33 PM IST• Updated: Jun 14, 2026
3 Mins Read







