(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - सरकार गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना जैसी कई योजनाएं चला रही है। लेकिन रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत चुम्बा पंचायत में एक ऐसा परिवार है, जो वर्षों से आवास की आस लगाए बैठा है। पीड़ित परिवार के द्वारा कई बार पंचायत से लेकर अंचल और जिला कार्यालय तक गुहार लगाने के बावजूद आज तक उन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। नतीजा यह है कि परिवार जर्जर खपरैल मकान में रहने को मजबूर है, जिसके गिरने की संभावना हमेशा बनी रही है।








