RANCHI: झारखंड प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहु के बयानों पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की पार्टी और यह गरीबों, वंचित की बात करती है, पूंजीपतियों के लाखो करोड़ रूपैया माफ करने वाली भाजपा को गरीब की चिंता कब से हो गई। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलकर बीजेपी राम जी कर दिया यह कदम महात्मा गांधी जी के आदर्शो का अपमान है और गरीबों के अधिकारों पर हमला है। केन्द्र सरकार मनरेगा को समाप्त करने की कोशिश कर रही है और इसका नाम बदलकर समाज को बांटने का प्रयास कर रही है।
केन्द्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलने के साथ ही अब इसका बोझ राज्यों पर डाल दिया है जो अधिकार पंचायतों के पास थे उन्हे झींनकर केन्द्रीयकृत व्यवस्था को सौपा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ और भ्रम की राजनीति करती है, केन्द्र सरकार पुरानी योजनाओं का नाम बदलने के आलावा कुछ नहीं कर रही है और यह गरीबों के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम कभी भी भाजपा के आदर्श नहीं हो सकते जो देश की बेटियों की स्मात लूटने वालों को संरक्षण दें. क्या भगवान श्री राम उनके आदर्श हो सकते हैं? केन्द्र सरकार ने मनरेगा की बजट में लगातार कटौती की है। 2023-24 के बजट में भी 34 प्रतिशत की कटौती की गई जिससे बजट 89154.65 करोड रू. से घटकर 60032.65 करोड रु. हो गया, इससे ग्रामीण रोजगार के अवसरों में कमी आयी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ा तो ऐसे में 125 दिन की रोजगार की गारंटी झूठा है। कांग्रेस इसके लिए सड़कों पर आर-पार की लडाई लड़ने का तैयार है।









