इंदौर – इंदौर मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा गंदा पानी पीने से लगभग 1400 लोग बीमार हुए हैं। जिसमें 200 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इन 200 लोगों में एक मरीज वेंटिलेटर पर है। उन्होंने आगे कहा कि आधिकारिक रूप से चार लोगों की मौत हुई है। लेकिन मेरे पास जो जानकारी है उसके अनुसार 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं इंदौर के मेयर ने बताया कि शहर में दूषित पानी के कारण फैले डायरिया से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब हो कि सफाई के मामले में इंदौर शहर की मिसाल दी जाती है। यह शहर पिछले आठ सालों से देश का सबसे स्वच्छ शहर कहा जाता रहा है। लेकिन इसी शहर में पिछले दिनों भागीरथपुरा इलाके में जो हुआ, उसने शहर पर बदनुमा दाग छोड़ गया। यहां का पानी जहर बन चुका था। ऐसा जहर, जिसने कई जिंदगियों को खत्म कर दिया। वहीं सैकड़ों लोग अस्पताल में इलाजरत हैं।









